SKMU में शिक्षकेत्तरकर्मियों की 77 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त,कर्मचारी काम पर लौटे
February 11, 2025 16:48
● विवि पदाधिकारियों और हड़ताली कर्मचारियों के बीच समझौता वार्ता के बाद हुई हड़ताल समाप्ति की घोषणा
दुमका।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका और अंगीभूत कॉलेजों में 77 दिनों से चल रही शिक्षकेत्तरकर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।11फरवरी को कुलपति की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय पदाधिकारियों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच समझौता वार्ता के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई।समझौता वार्ता में यह तय हुआ कि 1 जनवरी 2016 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को ACP/MACP को पूर्व की तरह जारी रखते हुए समझौते की तिथि से अगले तीन माह तक आंतरिक स्रोत से दिया जाएगा।वर्ष 2012 में नियुक्त कर्मचारियों के मामले में ACP/MACP का लाभ देने पर निर्णय आगामी अभिषद की बैठक में लिया जाएगा।1.1.2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को औपबंधिक रूप से सरकार को भेजे गए सातवें वेतनमान निर्धारण के आधार औपबंधिक रूप से नवम्बर माह से वेतन का भुगतान होगा।सभी औपबंधिक भुगतान के लिए कर्मचारियों को बंधेज पत्र जमा करना होगा।यह भी समझौता हुआ कि 77 दिनों की हड़ताल अवधि का समायोजन कर्मचारियों के अर्जित अवकाश से होगा।महासंघ के अध्यक्ष परिमल कुंदन एवं सचिव नेतलाल मिर्धा ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें...
Copyright © Fourth Pillar Hindi