बांसलोई नदी पर पुल का टेंडर 49% Below दर पर डाला
सुमन सिंह
October 12, 2023 11:44

● ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग ने निकाला है टेंडर, मेसर्स एबीसी कंस्ट्रक्शन के रेट ने चौंकाया
दुमका।दुमका जिले में बांसलोई नदी पर पुल निर्माण के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 49% नीचे(Below) दर पर टेंडर डाल सबको चौंका दिया है।दुमका जिले के गोपीकांदर इलाके में बांसलोई नदी पर सिलंगी और अमझोरी के बीच उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होना है।ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग ने पुल निर्माण के लिए टेंडर निकाला था जिसे 11 अक्टूबर को खोला गया।विभाग ने पुल की लागत राशि 8 करोड़ 95 लाख 36 हजार 880 रुपये 44 पैसे तय कर रखा है।दो संवेदकों ने टेंडर डाला था।इसमें सतीश कुमार ने 8 करोड़ 33 लाख 5 हजार 113 रुपये और 57 पैसे दर अंकित किया है जो लागत मूल्य से 6.96% Below कम है।वहीं मेसर्स ABC Construction ने पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 56 लाख 63 हजार 809 रुपये और 3 पैसे दर अंकित किया है जो लागत राशि से 49% Below दर है।11 अक्टूबर को जब टेंडर खुला को 49% कम दर पर डाले गए इस टेंडर से विशेष प्रमंडल विभाग में दुमका से रांची तक खलबली मच है।यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 49% कम दर पर वह कंस्ट्रक्शन कंपनी कैसे पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ कर सकेगी।बता दें कि दुमका में ही कई ऐसे इंजीनियरिंग विभाग है जहां सड़कों के निर्माण का टेंडर भी कई संवेदक विभाग द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर टेंडर ले रहे हैं।
● बंस पहाड़ी से निकलने वाली बांसलोई नदी बंगाल में भागीरथी से मिलती है
बांसलोई नदी झारखंड के साहेबगंज जिले में बंस पहाड़ी से निकलती है , जंगीपुर के उत्तर में भागीरथी में बहने से पहले झारखंड के पाकुड़ जिले और पश्चिम बंगाल के बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर बहती है ।मुर्शिदाबाद जिले का पश्चिमी भाग भागीरथी की ओर पूर्व की ओर ढलान वाला है।कई पहाड़ी नदियां सीधे उस नदी में नहीं मिलतीं। बांसलोई जिले के उत्तरी भाग में प्रवेश करती है। पगला - बंसलोई नदी प्रणाली का संयुक्त जलग्रहण क्षेत्र 2,200 वर्ग किलोमीटर (850 वर्ग मील) है।बांसलोई सहित छोटानागपुर पठार ( झारखंड) से निकलने वाली कई नदियां बीरभूम जिले में बहती हैं जो भागीरथी में शामिल होने से पहले मुर्शिदाबाद और बर्द्धमान जिलों में प्रवेश करती हैं।

यह भी पढ़ें...
Copyright © Fourth Pillar Hindi