इंडोनेशिया के बाली में है विष्णु भगवान की सबसे ऊंची प्रतिमा
बाली से लौट कर सुमन सिंह
April 15, 2023 19:32

● हिन्दू देवताओं की भव्य ऊंची मूर्तियों से सुसज्जित है बाली, 80% हिन्दू आबादी है
दुमका।एक मुस्लिम देश होने के बावजूद इंडोनेशिया के बाली प्रांत में हिन्दू बहुसंख्यक हैं।बाली में करीब 80%आबादी हिंदुओं की है।पूरे बाली में हिन्दू देवताओं की ऊंची-ऊंची विशाल प्रतिमाएं हैं जिसकी भव्यता को देख कर दुनिया भर से आने वाले पर्यटक खास कर भारत के लोग अचम्भित रह जाते हैं।पूरा बाली शहर विष्णु भगवान, गणेश जी और शंकर भगवान सहित हिन्दू देवी देवताओं की ऊंची-ऊंची मूर्तियों से भरी है।प्लेन के बाली में लैंड करते वक्त ही आपको नीचे समुंदर,पहाड़ के साथ हिन्दू देवताओं की ऊंची मूर्तियां दिखने लगती है।बाली में गरुड़ विष्णु केनकाना सांस्कृतिक पार्क में गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की 122 फुट ऊंची और 64 फुट चौड़ी प्रतिमा है।यह पूरी दुनिया में विष्णु भगवान की सबसे ऊंची प्रतिमा है।तांबे और पीतल निर्मित इस भव्य प्रतिमा का वजन करीब 4,000 टन है।वर्ष 1994 में गरुड़ विष्णु प्रतिमा का निर्माण शुरू किया गया था। करीब 24 साल में प्रतिमा बन कर तैयार हुई थी।

● स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से होती है विष्णु गरुड़ की प्रतिमा की भव्यता की तुलना
इंडोनेशिया के बाली में विष्णु गरुड़ की प्रतिमा की ऊंचाई और चौड़ाई की तुलना अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से की जाती है।स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से बाली का बिष्णु गरुड़ मूर्ति अधिक चौड़ी है।यहां की मूर्ति में गरुड़ का पंख ही 60 मीटर का है। जिस केनकाना सांस्कृतिक पार्क में यह भव्य प्रतिमा अवस्थित है,वह पार्क 240 हेक्टेयर में है।

● इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक है गरुड़, यहां के एयरलाइंस का नाम है गरुड़ एयरलाइंस
गरुड़ पक्षी भगवान विष्णु का सवारी है। इंडोनेशिया में गरुड़ के प्रति काफी सम्मान है।गरुड़ इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में शामिल है।इंडोनेशिया के एयरलाइंस का नाम भी गरुड़ एयरलाइंस है।
यह भी पढ़ें...
Copyright © Fourth Pillar Hindi