झामुमो की रैली में भाग लेने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन दुमका पहुंचे

February 2, 2023 17:2

दुमका।दुमका में झामुमो का 44 वां स्थापना दिवस 44 वां झारखंड दिवस समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।समारोह में भाग लेने के लिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच चुके हैं।थोड़ी ही देर में एसपी कॉलेज मैदान से झामुमो की रैली निकलेगी।देर शाम गांधी मैदान में पार्टी के झंडोत्तोलन के साथ झारखंड दिवस समारोह शुरू होगा जो देर रात तक चलेगा।सबसे अंत में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का भाषण होगा।इसके पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के विधायकों और सांसदों का भाषण होगा।

गुरुजी को सुनने रात भर ठंड में गांधी मैदान में डटे रहते हैं संताल आदिवासी

झारखंड आंदोलन के दिनों से प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को दुमका में झामुमो की ओर से झारखंड दिवस समारोह मनाया जा रहा है।इस समारोह में गुरुजी शिबू सोरेन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में संताल आदिवासी जुटते रहे हैं।शिबू सोरेन को सुनने के लिए लोग पूरी रात उनका संबोधन होने तक कड़ाके की ठंड में दुमका गांधी मैदान में डटे रहते हैं।संताल परगना के आदिवासियों के लिए 2 फरवरी को होने वाला गुरुजी का संदेश काफी महत्वपूर्ण होता है।आंदोलन के दिनों में गुरुजी शिबू सोरेन भी 2 फरवरी की रात दुमका गांधी मैदान में कई बड़ी घोषणाएं करते रहे हैं।पूरे साल चलने वाले आंदोलन और पार्टी के कार्यक्रमों की दिशा गांधी मैदान में तय होती रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाषण होगा होगा महत्वपूर्ण, विपक्ष की भी रहेगी नजर

हाल के कुछ वर्षों के दौरान 2 फरवरी की दुमका रैली में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन ही मुख्य रूप से पार्टी के एजेंडा का खुलासा जनता के बीच करते हैं।इस बार भी लोगों की नजरें मुख्यमंत्री हेमंत हेमंत सोरेन पर टिकी हुई रहेगी।आदिवासियों और मूलवासियों को ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार द्वारा किये कार्यों पर बोलेंगे।1932 खतियान आधारित स्थानीयता नीति बनाये जाने और इससे सम्बंधित विधेयक राज्यपाल द्वारा द्वारा लौटाए जाने के बाद दुमका में झामुमो की पहली रैली है।यही वजह है कि न केवल झामुमो समर्थक बल्कि विपक्ष की भी नजर सीएम हेमंत सोरेन के आज के भाषण पर रहेगी।

Share this article :

यह भी पढ़ें...

Copyright © Fourth Pillar Hindi